Aaj Ka Rashifal 7 Jun 2023 : आज इस राशि के लोगो पर बरसेगा पैसा

Durga Pratap Singh
3 Min Read

Aaj Ka Rashifal 7 Jun 2023 : हम रोज की तरह आपके लिए राशिफल लेकर आए है जिसे पढ़कर आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते है। आइये जानते है 7 जून 2023 का राशिफल…..

मेष : कारोबार में वृद्धि होगी, सहायक कर्मियों का साथ मिलेगा, घर की सजावट में समय व्यतीत होगा, परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

वृष : विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, विदेश में रहने वाले के समाचार मिल सकते हैं, धार्मिक यात्रा हो सकती हैं, आज का दिन अच्छा रहेगा खुशी भरा रहेगा।

मिथुन : शारीरिक पीड़ा हो सकती है, इलाज पर पैसा खर्च हो सकता है, क्रोध पर संयम रखें, मान हानि हो सकती है, नुकसान होने की संभावना है।

कर्क : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, परिवारजनों और बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत होगा, व्यापार में लाभ की संभावना, छोटी यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह : मन में चिंता रहेगी, शारीरिक पीड़ा हो सकती हैं, आज काम में रूकावट आ सकती है, साथ काम करने वाले परेशानी पैदा करेंगे।

कन्या : छात्रों के लिए दिन कठिन है, संतान से संबंधित बुरी खबर मिल सकती है, मन में पीड़ा होगी, शेयर मार्केट में संभलकर इन्वेस्ट करें।

तुला : माता जी के स्वास्थ्य की चिंता, स्वयं की शारीरिक पीड़ा, यात्रा पर जाने को टाल दें, परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक : आज लाभ होने की संभावना है, परिवार वालों के साथ भी मन लगा रहेगा, स्नेही जनों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा, घूमने की योजना बन सकती है।

धनु : मन परेशान रहेगा, परिवार में कलह हो सकती है, काम पूरे ना होने से मन दुखी रहेगा, काम का भार भी ज्यादा रहेगा।

मकर : धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा, व्यापार और नौकरी में लाभ होने की उम्मीद है, परिवार के साथ आनंद के पल गुजरेंगे, आज हर काम अच्छा होगा।

कुंभ : आज घर परिवार में झगड़ा हो सकता है, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, कोर्ट कचहरी के मामले ध्यान से सुलझाएँ, पैसो का लेनदेन सही से करें।

मीन : अचानक धन लाभ होगा, पुत्र से खुशखबरी मिलेगी, सामाजिक यात्रा के अवसर बनेगे, नए मित्र लाभ में भागीदार होंगे।

Share This Article
Leave a comment