PM Kisan Yojana : सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना की 13 किस्तें अब तक दी जा चुकी है। इस योजना की 13वीं किस्त फ़रवरी 2023 में आई थी। इस दौरान 8 करोड़ किसानों को 16,800 करोड़ रुपये दिए गए थे। लेकिन किसान 14वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इसमें देरी हो रही है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि सरकार अब जून में किसानों को PM Kisan Yojana का पैसा दे सकती है।
इस दिन आएगा पैसा
आपको बता दें कि PM Kisan Yojana का पैसा अप्रैल से जुलाई के बीच आना होता है और अब जानकारी मिली है कि 23 जून को किसानों के खाते में यह राशि आ जाएगी। हालांकि 30 मई से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्त चल रहे हैं, इसलिए 23 जून को पैसा आने की तारीख बताई जा रही है।
इन्हे मिलेगा पैसा
सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार द्वारा जारी ने निर्देशानुसार जिन किसानों ने e-KYC करवा ली है उन्हें ही PM Kisan Yojana का पैसा भेजा जायेगा और जिन्होंने अब तक e-KYC नहीं करवाई है उन्हें ये सहायता राशि नहीं मिलेगी।
इस तरह चेक करें अपना नाम
- PM Kisan Yojana में अपना नाम चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको ‘Farmers Corner’s’ का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी में अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
इस तरह करवाएं e-KYC अपडेट
- सबसे पहले PM Kisan Yojana की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज के दाएं कोने में आपको e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसमें अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर आए हुए ओटीपी को दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।