Most Expensive Ice Cream : लग्जरी कार की कीमत के बराबर है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम

Durga Pratap Singh
4 Min Read

Most Expensive Ice Cream : गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और है। आइसक्रीम सबको इतनी पसंद होती है कि कई बार लोग इसे रोज खाना खाने के बाद मीठा व्यंजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं तथा गर्मियों में तो यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मीठे व्यंजन में से एक मानी जाती है। हालांकि आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों सबको पसंद है और आइसक्रीम ज्यादा से ज्यादा 5,10 50 या ₹100 की आ ही जाती है लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम खाई है? दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम इतनी महंगी है कि आपके घर का पूरा बजट हिला सकती है। ‌ आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत और उसकी खासियत।

सिर्फ एक कप आइसक्रीम की इतनी है कीमत

दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम का नाम “BYAKUYA” है और यह जापान में बनाई जाती है। जापान में इस आइसक्रीम की एक कप की कीमत 880000 येन है तथा भारतीय मुद्रा में इस आइसक्रीम की कीमत ₹528409 है। यदि आप अपने परिवार के लिए इस आइसक्रीम को खरीदना चाहते हैं तो आपको प्रति किलो के मुताबिक से 12 लाख की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Also Read

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

MI vs RR : ड्रीम 11 भविष्यवाणी, प्लेइंग इलेवन, आईपीएल 2023 मैच 42 के लिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

Toyota Mini Fortuner: 27 KMPL के साथ टोयोटा ने लॉन्च करी मिनी फॉर्च्यूनर

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

जापान में बनाई जाने वाली इस आइसक्रीम कंपनी के निर्माता सेलाटो है और कंपनी ने इसे व्हाइट नाइट आइसक्रीम का नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम “BYAKUYA” को यूरोपीय तथा भारतीय व्यंजन के उपयोग द्वारा बनाया गया है। इस आइसक्रीम के ऊपर एक सुनहरी पत्ती को लगाया जाता है जिससे यह आइसक्रीम देखने में और अट्रैक्टिव लगती है। इसके अलावा इस आइसक्रीम में एक SAKEKASU नामक व्यंजन का इस्तेमाल किया जाता है तथा इस व्यंजन को बनने में करीब डेढ़ साल का वक्त लग जाता है।

दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम को ओसाका शहर में मौजूद एक रेस्टोरेंट्स हेड शेफ तादायोशी यामदा की सहायता से बनाया गया है। हालांकि इस आइसक्रीम को अभी जापान में ही बनाया जाएगा और इसे सिर्फ जापान शहरों में ही डिलीवर किया जाएगा। ‌ जापान के निवासी इसे ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं तथा करो तो इस आइसक्रीम की डिलीवरी भी की जाएगी।

जापान हमेशा से ही महंगी चीजों तथा टेक्नोलॉजी एवं साइंस में प्रगति में सबसे आगे रहा है और अब जापान द्वारा दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम भी बेची जा रही है तथा यदि आप भी दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम खाना चाहते हैं तो आपको दुनिया की सबसे महंगे स्क्रीन जापान की स्पेशलिटी BYAKUYA आइसक्रीम को जरूर ट्राई करना चाहिए। हालांकि सुखी मत को देखते हुए आपको इस आइसक्रीम के लिए अपने कई महीनों के बजट की राशि को इकट्ठा करना होगा। ‌

hindibulletin home page

Share This Article
Leave a comment