LPG Price: गैस सिलेंडर हुए सस्ते, जानिए कितने में मिल रहा है एक सिलेंडर

Durga Pratap Singh
4 Min Read

LPG Price: गैस सिलेंडर हुए सस्ते, जानिए कितने में मिल रहा है एक सिलेंडर – हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट आई है। दरअसल यह कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1856.50 हो गई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 2028 रुपए थी तथा अब इसमें 171.50 रुपए की कमी हुई है।

गौरतलब है कि लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को कम किया गया है। दरअसल इस प्रकार के सिलेंडर का उपयोग दुकानों में किया जाता है। घरों में उपयोग किए जाने वाले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 1 मार्च को इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। तब से अभी तक इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। बता दें कि दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान 19 किलो के सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1960.50, मुंबई में 1808.50 और चेन्नई में 2021.50 रुपए हैं। जबकि अप्रैल में इसकी कीमत मुंबई में 1980, चेन्नई में 2192 तथा कोलकाता में 2132 रुपए थी।

सिलेंडर की कीमतों में हुए उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ समय से गैस सिलेंडर की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुआ। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 91.50 रुपए घटा दिए थे। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया।

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

Railway : रेल में सफर करने वालो के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब बिना टिकट भी कर सकते हैं सफर, जानिए कैसे?

प्रत्येक महीने की 1 तारीख को बदले जाते हैं दाम

देशभर में हर महीने की 1 तारीख को गैस कंपनियां अपने गैस सिलेंडर के दामों को तय करती है। इस साल मार्च में तेल और पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपए प्रति यूनिट और घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति यूनिट की दर से वृद्धि की थी।

Toyota Mini Fortuner: 27 KMPL के साथ टोयोटा ने लॉन्च करी मिनी फॉर्च्यूनर

IPL 2023 की ऑरेंज और पर्पल कैप के बदले दावेदार,ये खिलाडी टॉप पर

पिछले साल भी गिरे थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

साल 2023 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर में 25 रुपए प्रति यूनिट की दर से वृद्धि हुई थी वही पिछली बार साल 2022 सितंबर महीने में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 91.50 प्रति यूनिट की कमी दर्ज की गई थी। साल 2022 में सिलेंडर के दाम में 36 रुपए प्रति यूनिट की कमी आई थी। वही बता दे कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 6 जुलाई को 8.5 यूनिट की दर से कम की गई थी।

Hindi Bulletin Home Page

Share This Article
Leave a comment