Vastu Tips : हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है और सभी तरह की सुविधाएं पाना चाहता है। अपने सभी सपनों को पूरा करने और धन संपत्ति प्राप्त करने के लिए इंसान कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उसे कड़ी मेहनत का फल नहीं मिलता है और इसके पीछे कुछ धार्मिक कारण भी हो सकते हैं। अपने भाग्य को सुधारने हेतु आदमी को कुछ उपाय करने चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी चीज को सही जगह और सही दिशा में रखा जाए तभी उसका लाभ मिलता है। हर एक चीज घर में सही तरीके से रखी होनी चाहिए। घर में रखी हुई चीजों की सकारात्मक ऊर्जा से ही आपके ऊपर धन की वर्षा होती है। अगर यह एक चीज घर में रखी हो तो आपका भाग्य भी चमक उठता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
लगाएं तुलसी और केले के पेड़ : शास्त्रों के अनुसार अगर आपके घर में केले और तुलसी के पेड़ होंगे तो माँ लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। अगर आप इन पौधों की अच्छी देखभाल करते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और घर में धन की कमी नहीं होती।
छत पर रखे मिट्टी के बर्तन : घर में ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा को भगवान शिव का वास माना गया है और इस दिशा में जल रखना शुभ होता है। घर की छत पर ईशान कोण में मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें ताकि पशु पक्षी पी सके। ऐसा करने से भी आपके घर में धन की कमी नहीं आएगी।
क्रिस्टल बॉल से चमकेगी किस्मत : वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल बॉल को एनर्जी अट्रैक्टिव माना गया है। अगर आप अपने घर के बीचो-बीच क्रिस्टल बॉल रखते हैं तो सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इसे ऐसी जगह रखें जहां प्राकृतिक प्रकाश और हवा मिले जिस से हवा में मौजूद नेगेटिविटी समाप्त हो सके