Google Pay Loan Apply: ऐसे ले 1 लाख तक का तुरंत लोन

Durga Pratap Singh
4 Min Read

Google Pay Loan Apply: गूगल पे कई वर्षों से यूपीआई पेमेंट के लिए आम जनता के बीच प्रचलित है तथा इससे आसानी से सेकंड में यूपीआई पेमेंट का लेन-देन जारी है। ‌ हालांकि आप अब गूगल पे से सिर्फ यूपीआई सुविधा का ही लाभ नहीं उठाएंगे बल्कि आप Google Pay के जरिए एक लाख तक के लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।‌ आइए जानते हैं Google Pay Loan से संबंधित पूरी प्रक्रिया।

गूगल पे लोन क्या है? (Google Pay Loan Kya Hai?)

Google Pay Loan गूगल ऐप तथा DMI Rozgar Pvt Ltd की साझेदारी से गूगल पे ग्राहकों को दिया जाने वाला एक व्यक्तिगत लोन है। गूगल पे कंपनी ने अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत लोन की सुविधा प्रदान करने तथा अपनी कंपनी का विस्तार करने हेतु DMI Rozgar Pvt Ltd के साथ लोन की सुविधा शुरू की है। ‌ गूगल पर लोन के जरिए गूगल पर के कस्टमर एक लाख रुपए तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीएमआई रोजगार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह सुविधा सिर्फ गूगल पे ग्राहकों को ही दी जाएगी।‌ हालांकि ग्राहकों को गूगल पर की कुछ पात्रता ओं को पूरा करना होगा था तथा इसके बाद ही वह गूगल पे पर मिल रहे ₹100000 तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। गूगल पे लोन की अवधि की बात की जाए तो यह 36 महीनों यानी 3 साल के लिए गूगल पर ग्राहकों को 1 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा यानी कि ग्राहक आराम से 3 साल के भीतर इस ₹100000 के लोन का कर पाएंगे।

Google Pay Loan के लिए योग्यता

गूगल पे लोन के लिए निम्नलिखित योग्यता निर्धारित की गई है-:

  • व्यक्ति का गूगल पे अकाउंट होना चाहिए। ‌
  • व्यक्ति का गूगल पे अकाउंट एक्टिव होना चाहिए।
  • व्यक्ति का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए अर्थात सिबिल स्कोर 600 से ऊपर होना चाहिए।
  • व्यक्ति के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

MI vs RR : ड्रीम 11 भविष्यवाणी, प्लेइंग इलेवन, आईपीएल 2023 मैच 42 के लिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

Most Expensive Ice Cream : लग्जरी कार की कीमत के बराबर है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम

नीता अंबानी के आलीशान बाथरूम को देख उड़ जाएंगे होश

How to Apply For Google Pay Loan? (गूगल पे लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?)

आप निम्नलिखित प्रकार से गूगल पे लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले ग्राहक को गूगल पे आपको ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको गूगल पे में Money विकल्प का चुनाव करना है।
  • Money विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको उसके अंतर्गत लोन का ऑप्शन नजर आएगा अतः इस लोन के विकल्प पर क्लिक करें। ‌
  • इसके पश्चात आपको गूगल पे इंस्टेंट लोन के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपको डीएमआई प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित विवरण नजर आएगा तथा इस विवरण को पूरा भरना होगा।
  • विवरण के पूरा होने के बाद दिए अपने द्वारा आप कितने लोन के लिए योग्य है आदि संबंधित जानकारी देगा।
  • इसके बाद आप से संबंधित जानकारी जैसे नाम, घर का पता, सैलरी, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र संबंधित जानकारी आदि दर्ज करनी होगी। ‌
  • उसके बाद आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसमें पहचान पत्र, सैलरी स्लिप, निवास प्रमाण पत्र आदि संबंधित दस्तावेज मौजूद होंगे।
  • यदि आपका सिबिल स्कोर अच्छा रहेगा तो आपके लोन की राशि तुरंत आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ‌
  • इस प्रकार आप गूगल पे द्वारा लोन ले सकते हैं। ‌
hindibulletin home page

Share This Article
Leave a comment