Aaj Ka Rashifal : सभी जानते हैं मेष वृषभ मिथुन तथा अन्य सभी राशियों के लिए रविवार 28 मई 2023 का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी हासिल होगी। सेहत से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई करने वाले जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में खुशहाली आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए 28 मई 2023 रविवार का दिन सामान्य नजर आ रहा है। इस राशि की नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन काफी अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यापार संबंधी मामलों में लाभ होगा। कारोबार में बढ़ोतरी तथा प्रगति के योग बनते नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार की तरफ से शुभ सूचना मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि किसी वजह से आपका मन उदास रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों की ओर से आर्थिक मामलों में मदद मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य के लिए अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए परिवर्तन के योग बनते नजर आ रहे हैं तथा नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। बिना बात के वाद-विवाद से बचें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। घर पर अचानक नया मेहमान आएगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए 28 मई रविवार का दिन अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य क्षेत्र से अच्छी सूचना प्राप्त होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग हासिल। हाला की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है वरना तबीयत बिगड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में प्रगति के योग बनते नजर आ रहे हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए 28 मई रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अवसर आ सकते हैं। खान-पान पर संयम बरतना होगा वरना सेहत बिगड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।