अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 से लेकर सनी देओल की गदर 2 तक इन 7 सीक्वल का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

Durga Pratap Singh
6 Min Read

बॉलीवुड जगत में साल 2023 शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी थी। बता दे कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है। जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आएगी। इसमें सर्वप्रथम सनी देओल की फिल्म गदर 2 का नाम आता है। जिसके पहले पार्ट में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। वहीं इस बार भी फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। आइए अब हम आपको ऐसे ही 7 सीक्वल के बारे में बताते हैं। जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गदर 2

बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दिखने वाली है। पहले पार्ट में सनी पाजी सकीना के लिए पाकिस्तान गए थे वहीं इस बार गदर 2 में सनी पाजी अपने बेटे के लिए पाकिस्तान जाएंगे।

टाइगर 3

सलमान खान इस साल टाइगर 3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी तथा मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य विरोधी के रूप में दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस बार भी टाइगर 3 में कैटरीना कैफ दिखाई देगी। वही सुनने में आ रहा है कि टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दे कि यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

हेरा फेरी 3

कॉमेडी फिल्म को चाहने वाले लोगों ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की हेरा फेरी तो जरूर देखी होगी। आज भी यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती है। वही हेरा फेरी 3 के लिए पहले टीजर की शूटिंग भी हो चुकी है। हाल ही में सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें बाबू भैया, श्याम और राजू की जोड़ी देखने को मिली थी। बता दे कि यह फिल्म अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

Also Read

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

Railway : रेल में सफर करने वालो के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब बिना टिकट भी कर सकते हैं सफर, जानिए कैसे?

Toyota Mini Fortuner: 27 KMPL के साथ टोयोटा ने लॉन्च करी मिनी फॉर्च्यूनर

IPL 2023 की ऑरेंज और पर्पल कैप के बदले दावेदार,ये खिलाडी टॉप पर

सिंघम 3

रोहित शेट्टी और अजय देवगन के फिल्म सिंघम का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों के सामने आने जा रहा है। हाल ही में एक ट्वीट के माध्यम से अजय देवगन ने सिंघम 3 की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रोहित शेट्टी के सिंघम अगेन नए साल की अच्छी शुरुआत के साथ रिलीज होगी। अजय देवगन ने आगे कहा कि जिस प्रकार मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है अगर भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। रिपोर्ट के अनुसार सिंघम 3 में रोहित शेट्टी तथा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल होने के लिए तैयार हैं।

ड्रीम गर्ल 2

साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को आप सभी ने देखा होगा। इस फिल्म ने दर्शकों को आयुष्मान खुराना के जादूई अंदाज ने अंत तक बांध कर रखा था। वहीं इस फिल्म का सीक्वल 7 जुलाई तक रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे कि इस फिल्म में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

ओएमजी 2

फिल्म हेरा फेरी 3 के अलावा अक्षय कुमार ओह माय गॉड के अगले सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में बच्चन पांडे के सह कलाकार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी दिखाई देंगे। वही गोविंद नामदेव ने खुलासा करते हुए बताया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट बिल्कुल ही अलग होने वाला है।

फुकरे 3

कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे की तीसरे सीक्वल का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बता दें कि फुकरे 3 में मनजोत सिंह, रिचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट एक बार फिर से दिखाई देने वाले हैं। वही अली फजल भी पहली दो फिल्मों का हिस्सा थे परंतु इस बार वह फुकरे 3 में शामिल नहीं होंगे। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

hindibulletin home page

Share This Article
Leave a comment