Health Tips : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें कई प्रकार के पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। वही मोटे अनाज में संपूर्ण पोषक तत्व भरे रहते हैं। पुराने समय में मोटे अनाज को गरीबों का आहार माना जाता था। परंतु आज वैज्ञानिकों ने रिसर्च करके मोटे अनाज को सेहत का खजाना मान लिया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार मोटे अनाज में फ्री रेडिकल्स को भगाने का सामर्थ्य रहता है जो कि शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। आज हम आपको ऐसे ही पांच मोटे अनाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करेगा।
1. रागी
रिपोर्ट के अनुसार रागी की तासीर काफी ज्यादा ठंडी रहती है जो कि गर्मी में काफी ज्यादा फायदेमंद रहती है। वही रागी में डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनॉल फोटोकेमिकल रहता है जोकि कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। यह लाल कलर का दानेदार मोटा अनाज रहता है जिसमें की कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वही रिसर्च के अनुसार रागी एंटीट्यूमरजेनिक और एंटी डायबेटिक होता है।
2. ज्वार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ज्वार आता है जो कि काफी ज्यादा ठंडा रहता है। गर्मी में ज्वार का सेवन पेट को ठंडा रखता है वहीं ज्वार में कांपलेक्स काफी ज्यादा मात्रा में रहता है। इसके अलावा ज्वार में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स रहते हैं जोकि एंटी कैंसर और इंप्लामेंट्री गुणों से भरपूर रहते हैं। बता दे कि ज्वार के नियमित सेवन से अतिरिक्त वजन को काफी आसानी से कम किया जा सकता है। वही सबसे खास बात यह है कि ज्वार ब्लड शुगर को भी मेंटेन करता है।
3. बाजरा
बाजरा भी मोटे अनाज के अंतर्गत आता है जिसमें कि काफी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। बाजरे के अंदर प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, नियासिन, मैग्निशियम, थीयामीन, राइबोफ्लेविन और कई प्रकार के मिनिरल्स पाए जाते हैं। बाजरे के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। वही बाजरे के नियमित सेवन से हार्ट भी मजबूत रहता है।
4. जौ
आयुर्वेद में भी जौ के गुणों के बारे में बताया गया है। विशेषकर जौ के पानी को बेहद ही अच्छा बताया गया है। जिसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है वही जौ में कई तरह के मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर पाया जाता है। जौ के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को काफी ज्यादा फायदा मिलता है।
5. चना
दरअसल डब्ल्यूएचओ ने चने को मिलेट में शामिल नहीं किया है। परंतु यह भी मोटे अनाज के अंतर्गत ही आता है। चने में कई प्रकार के पोषक तत्व रहते हैं वही प्रोटीन भी चने में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए एक्सपर्ट चने के आटे को अन्य आटे में मिलाकर खाने की सलाह देते हैं। चने खाने से पेट ठंडा रहता है वहीं कोलेस्ट्रोल भी कम करता है।
Also Read
IPL इतिहास में केवल 5 भारतीयों ने जीता है ऑरेंज कैप, लिस्ट में सचिन समेत इन खिलाड़ियों का नाम शामिल
Apple ने भारत में खोला पहला एप्पल स्टोर, अंबानी को हर महीने 42 लाख रुपए देंगे टिम कुक
Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया
Toyota Mini Fortuner: 27 KMPL के साथ टोयोटा ने लॉन्च करी मिनी फॉर्च्यूनर