Vidhwa Pension Yojana : विधवा पेंशन की राशि बढी, अब 2250 रुपए मिलेंगे

Durga Pratap Singh
4 Min Read

विधवा पेंशन की राशि बढी, अब 2250 रुपए मिलेंगे – सरकार ने पूरे देश की विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना में ऐसी महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिनके पतियों की मृत्यु हो जाती है। हर पात्र विधवा महिला को सरकार की ओर से विधवा पेंशन योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। आज हम आपको इस पोस्ट में विधवा पेंशन योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी बताएंगे।

विधवा पेंशन योजना में मिलेंगे इतने रुपए

जानकारी के लिए बता दे कि भारत के सभी राज्यों में विधवा पेंशन योजना प्रदान की जाती है। हालांकि पेंशन की राशि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को राजस्थान सरकार ₹750, महाराष्ट्र सरकार ₹900, गुजरात सरकार 1250 रुपए तथा दिल्ली में ₹2500 प्रत्येक महीने देती है। हरियाणा सरकार भी विधवा महिलाओं को 2250 पेंशन के रूप में दे रही है।

Ticket Fare : सरकार ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बस के सफर करने पर लगेगा आधा किराया

Railway : रेल में सफर करने वालो के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब बिना टिकट भी कर सकते हैं सफर, जानिए कैसे?

गौरतलब है कि विधवा पेंशन योजना देश के ऐसी महिलाओं को मिलती है जिनके पति के किसी कारण वश मृत्यु हो गई हो। साथ ही इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी खराब होती है जिसका डाटा देशभर से जुटाया जाता है और फिर इन्हें सरकार द्वारा आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जाती है। इस प्रकार सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने वाली महिला के खाते में ₹27000 सालाना ट्रांसफर करने की योजना रहती है। हालांकि हर राज्य में पेंशन की राशि अलग-अलग होती है।

विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य

दरअसल यह योजना उन महिलाओं के लिए हे जिनके पति अब इस दुनिया में नहीं है। सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पेंशन प्रदान करती है। यानी विधवा महिला किसी पर आश्रित ना रहे। इसके लिए सरकार ने विधवा पेंशन योजना को प्रारंभ किया है।

विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  1. इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sspy.up.gov.in पर जाना होगा।
  2. जिसके बाद यहां पर महिला से जुड़ी सभी जानकारी पूछी जाएगी जिसे सही प्रकार से भर देना है।
  3. जिसके बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।
  4. बता दे कि इस योजना का लाभ केवल 18 से 60 वर्ष की आयु के बीच की विधवा महिलाओं को ही दिया जाता है।
  5. वही पुनर्विवाह करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाता है।

IPL 2023 की ऑरेंज और पर्पल कैप के बदले दावेदार,ये खिलाडी टॉप पर

ये है IPL के सबसे महंगे खिलाडी की खूबसूरत गर्लफ्रेंड

विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
Hindi Bulletin

Share This Article
Leave a comment